1 इतिहास १
१आदम, शेत, एनोश;
२केनान, महललेल, येरेद;
३हनोक, मतूशेलह, लेमेक;
४नूह, शेम, हाम और येपेत। (लूका 3:36-38)
५येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास।
६गोमेर के पुत्र: अश्कनज, दीपत और तोगर्मा
७यावान के पुत्र: एलीशा, तर्शीश, और कित्ती और रोदानी लोग।
८हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान थे।
९कूश के पुत्र: सबा, हवीला, सबता, रामाह और सब्तका थे। और रामाह के पुत्र: शेबा और ददान थे।
१०और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ।
११और मिस्र से लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
१२पत्रूसी, कसलूही (जिनसे पलिश्ती उत्पन्न हुए) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।
१३कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त,
१४और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
१५हिब्बी, अर्की, सीनी,
१६अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।
१७शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक थे।
१८और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।
१९एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बाँटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।
२०और योक्तान से अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
२१हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,
२२एबाल, अबीमाएल, शेबा,
२३ओपीर, हवीला और योबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र थे।
२४शेम, अर्पक्षद, शेलह,
२५एबेर, पेलेग, रू,
२६सरूग, नाहोर, तेरह,
२७अब्राम, वह अब्राहम भी कहलाता है।
२८अब्राहम के पुत्र इसहाक और इश्माएल ।
२९इनकी वंशावलियाँ ये हैं। इश्माएल का जेठा नबायोत, फिर केदार, अदबएल, मिबसाम,
३०मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,
३१यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।
३२फिर कतूरा जो अब्राहम की रखैल थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात् उससे जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शेबा और ददान।
३३और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्दा, ये सब कतूरा के वंशज हैं।
३४अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: एसाव और इस्राएल। (मत्ती 1:2)
३५एसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे।
३६एलीपज के ये पुत्र हुए: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।
३७रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।
३८फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हुए।
३९और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहन तिम्ना थीं।
४०शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम। और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना।
४१अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।
४२एसेर के पुत्र: बिल्हान, जावान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान।
४३जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए अर्थात् बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।
४४बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।
४५और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
४६फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार दिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।
४७और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
४८फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।
४९और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
५०और बाल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाऊ हुआ, उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी।
५१और हदद मर गया। फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात् अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्वा, अधिपति यतेत,
५२अधिपति ओहोलीबामा, अधिपति एला, अधिपति पीनोन,
५३अधिपति कनज, अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार,
५४अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम। एदोम के ये अधिपति हुए।
