1 इतिहास १७:१५
इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।1 इतिहास १७:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Chronicles 17:15
- According to all these words, and according to all this vision, so Nathan spoke to David.
- ગુજરાતી — 1 કાળવૃતાંત ૧૭:૧૫
- નાથાને દાઉદને આ સર્વ વચનોનો અહેવાલ તથા સર્વ દર્શન સંબંધી કહ્યું.
संदर्भ में
१३मैं उसका पिता ठहरूँगा और वह मेरा पुत्र ठहरेगा; और जैसे मैंने अपनी करुणा उस पर से जो तुझ से पहले था हटाई, वैसे मैं उस पर से न हटाऊँगा, (2 शमू. 7:14)
१४वरन् मैं उसको अपने घर और अपने राज्य में सदैव स्थिर रखूँगा और उसकी राजगद्दी सदैव अटल रहेगी।’” (2 शमू. 7:16)
१५इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।
१६तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, “हे यहोवा परमेश्वर! मैं क्या हूँ? और मेरा घराना क्या है? कि तूने मुझे यहाँ तक पहुँचाया है?
१७हे परमेश्वर! यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई, क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय भविष्य के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, और हे यहोवा परमेश्वर! तूने मुझे ऊँचे पद का मनुष्य सा जाना है।
