1 इतिहास १८:१
इसके बाद दाऊद ने पलिश्तियों को जीतकर अपने अधीन कर लिया, और गाँवों समेत गत नगर को पलिश्तियों के हाथ से छीन लिया।1 इतिहास १८:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Chronicles 18:1
- After this, David defeated the Philistines and subdued them, and took Gath and its towns out of the hand of the Philistines.
- ગુજરાતી — 1 કાળવૃતાંત ૧૮:૧
- દાઉદે પલિસ્તીઓ પર હુમલો કરીને તેઓને હરાવ્યા અને તેઓના હાથમાંથી ગાથ નગર અને તેની આસપાસનાં ગામો પોતાના તાબે કરી લીધાં.
संदर्भ में
१इसके बाद दाऊद ने पलिश्तियों को जीतकर अपने अधीन कर लिया, और गाँवों समेत गत नगर को पलिश्तियों के हाथ से छीन लिया।
२फिर उसने मोआबियों को भी जीत लिया , और मोआबी दाऊद के अधीन होकर भेंट लाने लगे।
३फिर जब सोबा का राजा हदादेजेर फरात महानद के पास अपना राज्य स्थिर करने को जा रहा था, तब दाऊद ने उसको हमात के पास जीत लिया।
