1 इतिहास ४:११
फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।1 इतिहास ४:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Chronicles 4:11
- Chelub the brother of Shuhah became the father of Mehir, who was the father of Eshton.
- ગુજરાતી — 1 કાળવૃતાંત ૪:૧૧
- શુહાના ભાઈ કલૂબનો દીકરો મહીર અને મહીરનો દીકરો એશ્તોન.
संदर्भ में
९और याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, “मैंने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।”
१०और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, “भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढ़ाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उससे पीड़ित न होता!” और जो कुछ उसने माँगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।
११फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।
१२एशतोन के वंश में बेतरापा का घराना, और पासेह और ईर्नाहाश का पिता तहिन्ना उत्पन्न हुए, रेका के लोग ये ही हैं।
१३कनज के पुत्र: ओत्नीएल और सरायाह, और ओत्नीएल का पुत्र हतत।
