1 इतिहास ५:१९
इन्होंने हग्रियों और यतूर नापीश और नोदाब से युद्ध किया था।1 इतिहास ५:१९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Chronicles 5:19
- They made war with the Hagrites, with Jetur, and Naphish, and Nodab.
- ગુજરાતી — 1 કાળવૃતાંત ૫:૧૯
- તેઓએ હાગ્રીઓ, યટુર, નાફીશ તથા નોદાબ પર હુમલો કર્યો.
संदर्भ में
१७इन सभी की वंशावली यहूदा के राजा योताम के दिनों और इस्राएल के राजा यारोबाम के दिनों में लिखी गई।
१८रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के योद्धा जो ढाल बाँधने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युद्ध करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युद्ध में जाने के योग्य थे।
१९इन्होंने हग्रियों और यतूर नापीश और नोदाब से युद्ध किया था।
२०उनके विरुद्ध इनको सहायता मिली, और हग्री उन सब समेत जो उनके साथ थे उनके हाथ में कर दिए गए, क्योंकि युद्ध में इन्होंने परमेश्वर की दुहाई दी थी और उसने उनकी विनती इस कारण सुनी, कि इन्होंने उस पर भरोसा रखा था।
२१और इन्होंने उनके पशु हर लिए, अर्थात् ऊँट तो पचास हजार, भेड़-बकरी ढाई लाख, गदहे दो हजार, और मनुष्य एक लाख बन्धुए करके ले गए।
