1 कुरिन्थियों ४:३
परन्तु मेरी दृष्टि में यह बहुत छोटी बात है, कि तुम या मनुष्यों का कोई न्यायी मुझे परखे, वरन् मैं आप ही अपने आपको नहीं परखता।1 कुरिन्थियों ४:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Corinthians 4:3
- But with me it is a very small thing that I should be judged by you, or by a human court. Yes, I don’t even judge my own self.
- ગુજરાતી — કરિંથીઓને પહેલો પત્ર ૪:૩
- પણ તમે કે બીજા માણસો મારો ન્યાય કરો, એ વિષે મને કંઈ ચિંતા નથી; વળી હું પોતે પણ પોતાનો ન્યાય કરતો નથી.
संदर्भ में
१मनुष्य हमें मसीह के सेवक और परमेश्वर के भेदों के भण्डारी समझे।
२फिर यहाँ भण्डारी में यह बात देखी जाती है, कि विश्वासयोग्य निकले।
३परन्तु मेरी दृष्टि में यह बहुत छोटी बात है, कि तुम या मनुष्यों का कोई न्यायी मुझे परखे, वरन् मैं आप ही अपने आपको नहीं परखता।
४क्योंकि मेरा मन मुझे किसी बात में दोषी नहीं ठहराता, परन्तु इससे मैं निर्दोष नहीं ठहरता, क्योंकि मेरा परखनेवाला प्रभु है। (भज. 19:12)
५इसलिए जब तक प्रभु न आए, समय से पहले किसी बात का न्याय न करो: वही तो अंधकार की छिपी बातें ज्योति में दिखाएगा, और मनों के उद्देश्यों को प्रगट करेगा, तब परमेश्वर की ओर से हर एक की प्रशंसा होगी।
