1 राजाओं १२:३०
और यह बात पाप का कारण हुई ; क्योंकि लोग उनमें से एक के सामने दण्डवत् करने को दान तक जाने लगे।1 राजाओं १२:३० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Kings 12:30
- This thing became a sin, for the people went even as far as Dan to worship before the one there.
- ગુજરાતી — 1 રાજાઓ ૧૨:૩૦
- તેથી આ કાર્ય પાપરૂપ થઈ પડ્યું. લોકો બેમાંથી એકની પૂજા કરવા માટે દાન સુધી જતા હતા.
संदर्भ में
२८अतः राजा ने सम्मति लेकर सोने के दो बछड़े बनाए और लोगों से कहा, “यरूशलेम को जाना तुम्हारी शक्ति से बाहर है इसलिए हे इस्राएल अपने देवताओं को देखो, जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाए हैं।”
२९उसने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थापित किया।
३०और यह बात पाप का कारण हुई ; क्योंकि लोग उनमें से एक के सामने दण्डवत् करने को दान तक जाने लगे।
३१और उसने ऊँचे स्थानों के भवन बनाए, और सब प्रकार के लोगों में से जो लेवीवंशी न थे, याजक ठहराए।
३२फिर यारोबाम ने आठवें महीने के पन्द्रहवें दिन यहूदा के पर्व के समान एक पर्व ठहरा दिया, और वेदी पर बलि चढ़ाने लगा; इस रीति उसने बेतेल में अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये वेदी पर, बलि किया, और अपने बनाए हुए ऊँचे स्थानों के याजकों को बेतेल में ठहरा दिया।
