1 राजाओं १८:३
अहाब ने ओबद्याह को जो उसके घराने का दीवान था बुलवाया।1 राजाओं १८:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Kings 18:3
- Ahab called Obadiah, who was over the household. (Now Obadiah feared the LORD greatly;
- ગુજરાતી — 1 રાજાઓ ૧૮:૩
- આહાબે ઓબાદ્યાને બોલાવ્યો. તે મહેલનો કારભારી હતો. હવે ઓબાદ્યા તો યહોવાહથી ઘણો બીતો હતો.
संदर्भ में
१बहुत दिनों के बाद, तीसरे वर्ष में यहोवा का यह वचन एलिय्याह के पास पहुँचा, “जाकर अपने आपको अहाब को दिखा, और मैं भूमि पर मेंह बरसा दूँगा।”
२तब एलिय्याह अपने आपको अहाब को दिखाने गया। उस समय सामरिया में अकाल भारी था।
३अहाब ने ओबद्याह को जो उसके घराने का दीवान था बुलवाया।
४ओबद्याह तो यहोवा का भय यहाँ तक मानता था कि जब ईजेबेल यहोवा के नबियों को नाश करती थी, तब ओबद्याह ने एक सौ नबियों को लेकर पचास-पचास करके गुफाओं में छिपा रखा; और अन्न जल देकर उनका पालन-पोषण करता रहा।
५और अहाब ने ओबद्याह से कहा, “देश में जल के सब सोतों और सब नदियों के पास जा, कदाचित् इतनी घास मिले कि हम घोड़ों और खच्चरों को जीवित बचा सके, और हमारे सब पशु न मर जाएँ।”
