1 राजाओं २२:४४
यहोशापात ने इस्राएल के राजा से मेल किया।1 राजाओं २२:४४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Kings 22:44
- Jehoshaphat made peace with the king of Israel.
- ગુજરાતી — 1 રાજાઓ ૨૨:૪૪
- યહોશાફાટે ઇઝરાયલના રાજા સાથે સમાધાન કર્યું.
संदर्भ में
४२जब यहोशापात राज्य करने लगा, तब वह पैंतीस वर्ष का था और पच्चीस वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम अजूबा था, जो शिल्ही की बेटी थी।
४३और उसकी चाल सब प्रकार से उसके पिता आसा की सी थी, अर्थात् जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही वह करता रहा, और उससे कुछ न मुड़ा। तो भी ऊँचे स्थान ढाए न गए, प्रजा के लोग ऊँचे स्थानों पर उस समय भी बलि किया करते थे और धूप भी जलाया करते थे।
४४यहोशापात ने इस्राएल के राजा से मेल किया।
४५यहोशापात के काम और जो वीरता उसने दिखाई, और उसने जो-जो लड़ाइयाँ की, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
४६पुरुषगामियों में से जो उसके पिता आसा के दिनों में रह गए थे, उनको उसने देश में से नाश किया।
