1 शमूएल ११:६
यह सन्देश सुनते ही शाऊल पर परमेश्वर का आत्मा बल से उतरा , और उसका कोप बहुत भड़क उठा।1 शमूएल ११:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 11:6
- God’s Spirit came mightily on Saul when he heard those words, and his anger burned hot.
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૧૧:૬
- તેઓએ જે કહ્યું તે જયારે શાઉલે સાંભળ્યું, ત્યારે ઈશ્વરનો આત્મા સામર્થ્ય સહિત તેના પર આવ્યો અને તે ઘણો ક્રોધાયમાન થયો.
संदर्भ में
४दूतों ने शाऊलवाले गिबा में आकर लोगों को यह सन्देश सुनाया, और सब लोग चिल्ला चिल्लाकर रोने लगे।
५शाऊल बैलों के पीछे-पीछे मैदान से चला आता था; और शाऊल ने पूछा, “लोगों को क्या हुआ कि वे रोते हैं?” उन्होंने याबेश के लोगों का सन्देश उसे सुनाया।
६यह सन्देश सुनते ही शाऊल पर परमेश्वर का आत्मा बल से उतरा , और उसका कोप बहुत भड़क उठा।
७और उसने एक जोड़ी बैल लेकर उसके टुकड़े-टुकड़े काटे, और यह कहकर दूतों के हाथ से इस्राएल के सारे देश में कहला भेजा, “जो कोई आकर शाऊल और शमूएल के पीछे न हो लेगा उसके बैलों से ऐसा ही किया जाएगा।” तब यहोवा का भय लोगों में ऐसा समाया कि वे एक मन होकर निकल आए।
८तब उसने उन्हें बेजेक में गिन लिया, और इस्राएलियों के तीन लाख, और यहूदियों के तीस हजार ठहरे।
