1 शमूएल १४:३५
तब शाऊल ने यहोवा के लिये एक वेदी बनवाई ; वह तो पहली वेदी है जो उसने यहोवा के लिये बनवाई।1 शमूएल १४:३५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 14:35
- Saul built an altar to the LORD. This was the first altar that he built to the LORD.
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૧૪:૩૫
- શાઉલે ઈશ્વરને માટે વેદી બાંધી, એ તેણે ઈશ્વરને માટે બાંધેલી પ્રથમ વેદી હતી.
संदर्भ में
३३जब इसका समाचार शाऊल को मिला, कि लोग लहू समेत माँस खाकर यहोवा के विरुद्ध पाप करते हैं। तब उसने उनसे कहा, “तुम ने तो विश्वासघात किया है; अभी एक बड़ा पत्थर मेरे पास लुढ़का दो।”
३४फिर शाऊल ने कहा, “लोगों के बीच में इधर-उधर फिरके उनसे कहो, ‘अपना-अपना बैल और भेड़ शाऊल के पास ले जाओ, और वहीं बलि करके खाओ; और लहू समेत खाकर यहोवा के विरुद्ध पाप न करो।’” तब सब लोगों ने उसी रात अपना-अपना बैल ले जाकर वहीं बलि किया।
३५तब शाऊल ने यहोवा के लिये एक वेदी बनवाई ; वह तो पहली वेदी है जो उसने यहोवा के लिये बनवाई।
३६फिर शाऊल ने कहा, “हम इसी रात को ही पलिश्तियों का पीछा करके उन्हें भोर तक लूटते रहें; और उनमें से एक मनुष्य को भी जीवित न छोड़ें।” उन्होंने कहा, “जो कुछ तुझे अच्छा लगे वही कर।” परन्तु याजक ने कहा, “हम यहीं परमेश्वर के समीप आएँ।”
३७तब शाऊल ने परमेश्वर से पूछा , “क्या मैं पलिश्तियों का पीछा करूँ? क्या तू उन्हें इस्राएल के हाथ में कर देगा?” परन्तु उसे उस दिन कुछ उत्तर न मिला।
