1 शमूएल २:११
तब एल्काना रामाह को अपने घर चला गया। और वह बालक एली याजक के सामने यहोवा की सेवा टहल करने लगा।1 शमूएल २:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 2:11
- Elkanah went to Ramah to his house. The child served the LORD before Eli the priest.
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૨:૧૧
- પછી એલ્કાના રામામાં પોતાને ઘરે ગયો. છોકરો એલી યાજકની આગળ ઈશ્વરની સેવા કરતો હતો.
संदर्भ में
९“वह अपने भक्तों के पाँवों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्ट अंधियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा।
१०जो यहोवा से झगड़ते हैं वे चकनाचूर होंगे; वह उनके विरुद्ध आकाश में गरजेगा। यहोवा पृथ्वी की छोर तक न्याय करेगा; और अपने राजा को बल देगा , और अपने अभिषिक्त के सींग को ऊँचा करेगा।” (लूका 1:69)
११तब एल्काना रामाह को अपने घर चला गया। और वह बालक एली याजक के सामने यहोवा की सेवा टहल करने लगा।
१२एली के पुत्र तो लुच्चे थे ; उन्होंने यहोवा को न पहचाना।
१३याजकों की रीति लोगों के साथ यह थी, कि जब कोई मनुष्य मेलबलि चढ़ाता था तब याजक का सेवक माँस पकाने के समय एक नोकवाला काँटा हाथ में लिये हुए आकर,
