1 तीमुथियुस ६:८
और यदि हमारे पास खाने और पहनने को हो, तो इन्हीं पर सन्तोष करना चाहिए।1 तीमुथियुस ६:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Timothy 6:8
- But having food and clothing, we will be content with that.
- ગુજરાતી — તિમોથીને પહેલો પત્ર ૬:૮
- પણ આપણને જે અન્ન અને વસ્ત્ર મળે છે તેઓથી આપણે સંતોષી રહીએ.
संदर्भ में
६पर सन्तोष सहित भक्ति बड़ी लाभ है।
७क्योंकि न हम जगत में कुछ लाए हैं और न कुछ ले जा सकते हैं। (अय्यू. 1:21, भज. 49:17)
८और यदि हमारे पास खाने और पहनने को हो, तो इन्हीं पर सन्तोष करना चाहिए।
९पर जो धनी होना चाहते हैं, वे ऐसी परीक्षा, और फंदे और बहुत सी व्यर्थ और हानिकारक लालसाओं में फँसते हैं, जो मनुष्यों को बिगाड़ देती हैं और विनाश के समुद्र में डुबा देती हैं। (नीति. 23:4, नीति. 15:27)
१०क्योंकि रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है , जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए कितनों ने विश्वास से भटककर अपने आपको विभिन्न प्रकार के दुःखों से छलनी बना लिया है।
