2 इतिहास १२:६
तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, “ यहोवा धर्मी है ।”2 इतिहास १२:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Chronicles 12:6
- Then the princes of Israel and the king humbled themselves; and they said, “The LORD is righteous.”
- ગુજરાતી — 2 કાળવૃતાંત ૧૨:૬
- પછી ઇઝરાયલના આગેવાનોએ તથા રાજાએ પોતાને નમ્ર બનાવીને કહ્યું, “ઈશ્વર ન્યાયી છે.”
संदर्भ में
४उसने यहूदा के गढ़वाले नगरों को ले लिया, और यरूशलेम तक आया।
५तब शमायाह नबी रहबाम और यहूदा के हाकिमों के पास जो शीशक के डर के मारे यरूशलेम में इकट्ठे हुए थे, आकर कहने लगा, “यहोवा यह कहता है, कि तुम ने मुझ को छोड़ दिया है, इसलिए मैंने तुम को छोड़कर शीशक के हाथ में कर दिया है।”
६तब इस्राएल के हाकिम और राजा दीन हो गए, और कहा, “ यहोवा धर्मी है ।”
७जब यहोवा ने देखा कि वे दीन हुए हैं, तब यहोवा का यह वचन शमायाह के पास पहुँचा “वे दीन हो गए हैं, मैं उनको नष्ट न करूँगा; मैं उनका कुछ बचाव करूँगा , और मेरी जलजलाहट शीशक के द्वारा यरूशलेम पर न भड़केगी।
८तो भी वे उसके अधीन रहेंगे, ताकि वे मेरी और देश-देश के राज्यों की भी सेवा में अन्तर को जान लें।”
