2 इतिहास २८:२२
क्लेश के समय राजा आहाज ने यहोवा से और भी विश्वासघात किया।2 इतिहास २८:२२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Chronicles 28:22
- In the time of his distress, he trespassed yet more against the LORD, this same King Ahaz.
- ગુજરાતી — 2 કાળવૃતાંત ૨૮:૨૨
- અતિ સંકટના આ સમયે રાજા આહાઝ યહોવાહનો વિરુદ્ધ વધુ અને વધુ પાપ કરતો ગયો.
संदर्भ में
२०तब अश्शूर का राजा तिग्लत्पिलेसेर उसके विरुद्ध आया, और उसको कष्ट दिया; दृढ़ नहीं किया।
२१आहाज ने तो यहोवा के भवन और राजभवन और हाकिमों के घरों में से धन निकालकर अश्शूर के राजा को दिया, परन्तु इससे उसको कुछ सहायता न हुई।
२२क्लेश के समय राजा आहाज ने यहोवा से और भी विश्वासघात किया।
२३उसने दमिश्क के देवताओं के लिये जिन्होंने उसको मारा था, बलि चढ़ाया; क्योंकि उसने यह सोचा, कि अरामी राजाओं के देवताओं ने उनकी सहायता की, तो मैं उनके लिये बलि चढ़ाऊँगा कि वे मेरी सहायता करें। परन्तु वे उसके और सारे इस्राएल के पतन का कारण हुए।
२४फिर आहाज ने परमेश्वर के भवन के पात्र बटोरकर तुड़वा डाले, और यहोवा के भवन के द्वारों को बन्द कर दिया; और यरूशलेम के सब कोनों में वेदियाँ बनाईं।
