2 इतिहास २९:४
तब उसने याजकों और लेवियों को ले आकर पूर्व के चौक में इकट्ठा किया।2 इतिहास २९:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Chronicles 29:4
- He brought in the priests and the Levites and gathered them together into the wide place on the east,
- ગુજરાતી — 2 કાળવૃતાંત ૨૯:૪
- તેણે યાજકોને અને લેવીઓને બોલાવીને પૂર્વ તરફના ચોકમાં એકત્ર કર્યા.
संदर्भ में
२जैसे उसके मूलपुरुष दाऊद ने किया था अर्थात् जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था वैसा ही उसने भी किया।
३अपने राज्य के पहले वर्ष के पहले महीने में उसने यहोवा के भवन के द्वार खुलवा दिए, और उनकी मरम्मत भी कराई।
४तब उसने याजकों और लेवियों को ले आकर पूर्व के चौक में इकट्ठा किया।
५और उनसे कहने लगा, “हे लेवियों, मेरी सुनो! अब अपने-अपने को पवित्र करो , और अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा के भवन को पवित्र करो, और पवित्रस्थान में से मैल निकालो।
६देखो हमारे पुरखाओं ने विश्वासघात करके वह कर्म किया था, जो हमारे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है और उसको तज करके यहोवा के निवास से मुँह फेरकर उसको पीठ दिखाई थी।
