2 इतिहास ७:४
तब सब प्रजा समेत राजा ने यहोवा को बलि चढ़ाई।2 इतिहास ७:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Chronicles 7:4
- Then the king and all the people offered sacrifices before the LORD.
- ગુજરાતી — 2 કાળવૃતાંત ૭:૪
- પછી રાજા અને સર્વ લોકોએ ઈશ્વરને અર્પણ કર્યાં.
संदर्भ में
२याजक यहोवा के भवन में प्रवेश न कर सके, क्योंकि यहोवा का तेज यहोवा के भवन में भर गया था।
३और जब आग गिरी और यहोवा का तेज भवन पर छा गया, तब सब इस्राएली देखते रहे, और फर्श पर झुककर अपना-अपना मुँह भूमि की ओर किए हुए दण्डवत् किया, और यह कहकर यहोवा का धन्यवाद किया, “वह भला है, उसकी करुणा सदा की है।”
४तब सब प्रजा समेत राजा ने यहोवा को बलि चढ़ाई।
५राजा सुलैमान ने बाईस हजार बैल और एक लाख बीस हजार भेड़-बकरियाँ चढ़ाई। अतः पूरी प्रजा समेत राजा ने यहोवा के भवन की प्रतिष्ठा की।
६याजक अपना-अपना कार्य करने को खड़े रहे, और लेवीय भी यहोवा के गीत गाने के लिये वाद्ययंत्र लिये हुए खड़े थे, जिन्हें दाऊद राजा ने यहोवा की सदा की करुणा के कारण उसका धन्यवाद करने को बनाकर उनके द्वारा स्तुति कराई थी; और इनके सामने याजक लोग तुरहियां बजाते रहे; और सब इस्राएली खड़े रहे।
