2 कुरिन्थियों ५:३
कि इसके पहनने से हम नंगे न पाए जाएँ।2 कुरिन्थियों ५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Corinthians 5:3
- if indeed being clothed, we will not be found naked.
- ગુજરાતી — કરિંથીઓને બીજો પત્ર ૫:૩
- અને જો સ્વર્ગીય ઘર પામીએ તો અમે નિ:વસ્ત્ર ન દેખાઈએ.
संदर्भ में
१क्योंकि हम जानते हैं, कि जब हमारा पृथ्वी पर का डेरा सरीखा घर गिराया जाएगा तो हमें परमेश्वर की ओर से स्वर्ग पर एक ऐसा भवन मिलेगा, जो हाथों से बना हुआ घर नहीं परन्तु चिरस्थाई है। (इब्रा. 9:11, अय्यू. 4:19)
२इसमें तो हम कराहते, और बड़ी लालसा रखते हैं; कि अपने स्वर्गीय घर को पहन लें।
३कि इसके पहनने से हम नंगे न पाए जाएँ।
४और हम इस डेरे में रहते हुए बोझ से दबे कराहते रहते हैं; क्योंकि हम उतारना नहीं, वरन् और पहनना चाहते हैं, ताकि वह जो मरनहार है जीवन में डूब जाए।
५और जिसने हमें इसी बात के लिये तैयार किया है वह परमेश्वर है, जिसने हमें बयाने में आत्मा भी दिया है।
