2 राजाओं १९:५
जब हिजकिय्याह राजा के कर्मचारी यशायाह के पास आए,2 राजाओं १९:५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Kings 19:5
- So the servants of King Hezekiah came to Isaiah.
- ગુજરાતી — 2 રાજાઓ ૧૯:૫
- હિઝકિયા રાજાના ચાકરો યશાયા પાસે આવ્યા,
संदर्भ में
३उन्होंने उससे कहा, “हिजकिय्याह यह कहता है, आज का दिन संकट, और भर्त्सना, और निन्दा का दिन है; बच्चों के जन्म का समय तो हुआ पर जच्चा को जन्म देने का बल न रहा।
४कदाचित् तेरा परमेश्वर यहोवा रबशाके की सब बातें सुने, जिसे उसके स्वामी अश्शूर के राजा ने जीविते परमेश्वर की निन्दा करने को भेजा है, और जो बातें तेरे परमेश्वर यहोवा ने सुनी हैं उन्हें डाँटे; इसलिए तू इन बचे हुओं के लिये जो रह गए हैं प्रार्थना कर।”
५जब हिजकिय्याह राजा के कर्मचारी यशायाह के पास आए,
६तब यशायाह ने उनसे कहा, “अपने स्वामी से कहो, ‘यहोवा यह कहता है, कि जो वचन तूने सुने हैं, जिनके द्वारा अश्शूर के राजा के जनों ने मेरी निन्दा की है, उनके कारण मत डर।
७सुन, मैं उसके मन को प्रेरित करूँगा, कि वह कुछ समाचार सुनकर अपने देश को लौट जाए, और मैं उसको उसी के देश में तलवार से मरवा डालूँगा।’”
