2 राजाओं ३:६
उस समय राजा यहोराम ने सामरिया से निकलकर सारे इस्राएल की गिनती ली।2 राजाओं ३:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Kings 3:6
- King Jehoram went out of Samaria at that time, and mustered all Israel.
- ગુજરાતી — 2 રાજાઓ ૩:૬
- તેથી યહોરામ રાજાએ તે જ સમયે સમરુનથી બહાર નીકળીને ઇઝરાયલના સૈનિકોને યુદ્ધને માટે એકત્ર કર્યા.
संदर्भ में
४मोआब का राजा मेशा बहुत सी भेड़-बकरियाँ रखता था, और इस्राएल के राजा को एक लाख बच्चे और एक लाख मेढ़ों का ऊन कर की रीति से दिया करता था।
५जब अहाब मर गया, तब मोआब के राजा ने इस्राएल के राजा से बलवा किया।
६उस समय राजा यहोराम ने सामरिया से निकलकर सारे इस्राएल की गिनती ली।
७और उसने जाकर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यह सन्देश भेजा, “मोआब के राजा ने मुझसे बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा?” उसने कहा, “हाँ मैं चलूँगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे घोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।”
८फिर उसने पूछा, “हम किस मार्ग से जाएँ?” उसने उत्तर दिया, “एदोम के जंगल से होकर।”
