2 शमूएल १४:२३
अतः योआब उठकर गशूर को गया, और अबशालोम को यरूशलेम ले आया।2 शमूएल १४:२३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Samuel 14:23
- So Joab arose and went to Geshur, and brought Absalom to Jerusalem.
- ગુજરાતી — 2 શમુએલ ૧૪:૨૩
- તેથી યોઆબ ઊઠીને ગશૂર ગયો અને આબ્શાલોમને યરુશાલેમમાં પાછો લાવ્યો.
संदर्भ में
२१तब राजा ने योआब से कहा, “सुन, मैंने यह बात मानी है; तू जाकर उस जवान अबशालोम को लौटा ला।”
२२तब योआब ने भूमि पर मुँह के बल गिर दण्डवत् कर राजा को आशीर्वाद दिया; और योआब कहने लगा, “हे मेरे प्रभु, हे राजा, आज तेरा दास जान गया कि मुझ पर तेरी अनुग्रह की दृष्टि है, क्योंकि राजा ने अपने दास की विनती सुनी है।”
२३अतः योआब उठकर गशूर को गया, और अबशालोम को यरूशलेम ले आया।
२४तब राजा ने कहा, “वह अपने घर जाकर रहे; और मेरा दर्शन न पाए।” तब अबशालोम अपने घर चला गया, और राजा का दर्शन न पाया।
२५समस्त इस्राएल में सुन्दरता के कारण बहुत प्रशंसा योग्य अबशालोम के तुल्य और कोई न था; वरन् उसमें नख से सिख तक कुछ दोष न था।
