2 शमूएल ७:१९
तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई ; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।2 शमूएल ७:१९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 2 Samuel 7:19
- This was yet a small thing in your eyes, Lord GOD, but you have spoken also of your servant’s house for a great while to come; and this among men, Lord GOD!
- ગુજરાતી — 2 શમુએલ ૭:૧૯
- હે પ્રભુ ઈશ્વર તમારી દ્રષ્ટિમાં આ વાત નાની હતી. ઈશ્વર, તમે લાંબા કાળને માટે તમારા સેવકના ઘર વિષે વચન આપ્યું છે, ભાવિ પેઢીઓ મને દેખાડી છે!
संदर्भ में
१७इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।
१८तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, “हे प्रभु यहोवा, क्या कहूँ, और मेरा घराना क्या है, कि तूने मुझे यहाँ तक पहुँचा दिया है?
१९तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई ; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।
२०दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? हे प्रभु यहोवा, तू तो अपने दास को जानता है!
२१तूने अपने वचन के निमित्त, और अपने ही मन के अनुसार, यह सब बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
