प्रेरितों के काम १०:१
कैसरिया में कुरनेलियुस नामक एक मनुष्य था, जो इतालियानी नाम सैन्य-दल का सूबेदार था।प्रेरितों के काम १०:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 10:1
- Now there was a certain man in Caesarea, Cornelius by name, a centurion of what was called the Italian Regiment,
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૧૦:૧
- હવે કાઈસારિયામાં કર્નેલ્યસ નામે એક માણસ ઇટાલિયન નામે ઓળખાતી પલટણનો સૂબેદાર હતો.
संदर्भ में
१कैसरिया में कुरनेलियुस नामक एक मनुष्य था, जो इतालियानी नाम सैन्य-दल का सूबेदार था।
२वह भक्त था, और अपने सारे घराने समेत परमेश्वर से डरता था, और यहूदी लोगों को बहुत दान देता, और बराबर परमेश्वर से प्रार्थना करता था।
३उसने दिन के तीसरे पहर के निकट दर्शन में स्पष्ट रूप से देखा कि परमेश्वर के एक स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा, “हे कुरनेलियुस।”
