प्रेरितों के काम १२:२२
और लोग पुकार उठे, “यह तो मनुष्य का नहीं ईश्वर का शब्द है।”प्रेरितों के काम १२:२२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 12:22
- The people shouted, “The voice of a god, and not of a man!”
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૧૨:૨૨
- ત્યારે લોકોએ પોકાર કર્યો કે, આ વાણી તો દેવની છે, માણસની નથી.
संदर्भ में
२०हेरोदेस सोर और सीदोन के लोगों से बहुत अप्रसन्न था। तब वे एक चित्त होकर उसके पास आए और बलास्तुस को जो राजा का एक कर्मचारी था, मनाकर मेल करना चाहा; क्योंकि राजा के देश से उनके देश का पालन-पोषण होता था। (1 राजा. 5:11, यहे. 27:17)
२१ठहराए हुए दिन हेरोदेस राजवस्त्र पहनकर सिंहासन पर बैठा; और उनको व्याख्यान देने लगा।
२२और लोग पुकार उठे, “यह तो मनुष्य का नहीं ईश्वर का शब्द है।”
२३उसी क्षण प्रभु के एक स्वर्गदूत ने तुरन्त उसे आघात पहुँचाया, क्योंकि उसने परमेश्वर की महिमा नहीं की और उसके शरीर में कीड़े पड़ गए और वह मर गया। (दानि. 5:20)
२४परन्तु परमेश्वर का वचन बढ़ता और फैलता गया ।
