प्रेरितों के काम १३:४९
तब प्रभु का वचन उस सारे देश में फैलने लगा।प्रेरितों के काम १३:४९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 13:49
- The Lord’s word was spread abroad throughout all the region.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૧૩:૪૯
- તે આખા પ્રદેશમાં પ્રભુની વાત ફેલાઈ ગઈ.
संदर्भ में
४७क्योंकि प्रभु ने हमें यह आज्ञा दी है, ‘मैंने तुझे अन्यजातियों के लिये ज्योति ठहराया है, ताकि तू पृथ्वी की छोर तक उद्धार का द्वार हो।’” (यशा. 49:6)
४८यह सुनकर अन्यजाति आनन्दित हुए, और परमेश्वर के वचन की बड़ाई करने लगे, और जितने अनन्त जीवन के लिये ठहराए गए थे, उन्होंने विश्वास किया।
४९तब प्रभु का वचन उस सारे देश में फैलने लगा।
५०परन्तु यहूदियों ने भक्त और कुलीन स्त्रियों को और नगर के प्रमुख लोगों को भड़काया, और पौलुस और बरनबास पर उपद्रव करवाकर उन्हें अपनी सीमा से बाहर निकाल दिया।
५१तब वे उनके सामने अपने पाँवों की धूल झाड़कर इकुनियुम को चले गए।
