प्रेरितों के काम १४:१६
उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों में चलने दिया।प्रेरितों के काम १४:१६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 14:16
- who in the generations gone by allowed all the nations to walk in their own ways.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૧૪:૧૬
- તેમણે તો ભૂતકાળમાં સર્વ લોકોને પોતપોતાને માર્ગે ચાલવા દીધાં.
संदर्भ में
१४परन्तु बरनबास और पौलुस प्रेरितों ने जब सुना, तो अपने कपड़े फाड़े, और भीड़ की ओर लपक गए, और पुकारकर कहने लगे,
१५“हे लोगों, तुम क्या करते हो? हम भी तो तुम्हारे समान दुःख-सुख भोगी मनुष्य हैं, और तुम्हें सुसमाचार सुनाते हैं, कि तुम इन व्यर्थ वस्तुओं से अलग होकर जीविते परमेश्वर की ओर फिरो, जिसने स्वर्ग और पृथ्वी और समुद्र और जो कुछ उनमें है बनाया। (निर्ग. 20:11, भज. 146:6)
१६उसने बीते समयों में सब जातियों को अपने-अपने मार्गों में चलने दिया।
१७तो भी उसने अपने आपको बे-गवाह न छोड़ा; किन्तु वह भलाई करता रहा, और आकाश से वर्षा और फलवन्त ऋतु देकर तुम्हारे मन को भोजन और आनन्द से भरता रहा।” (भज. 147:8, यिर्म. 5:24)
१८यह कहकर भी उन्होंने लोगों को बड़ी कठिनाई से रोका कि उनके लिये बलिदान न करें।
