प्रेरितों के काम २०:८
जिस अटारी पर हम इकट्ठे थे, उसमें बहुत दीये जल रहे थे।प्रेरितों के काम २०:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 20:8
- There were many lights in the upper room where we were gathered together.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૨૦:૮
- જે મેડી પર અમે એકઠા થયા હતા ત્યાં ઘણા દીવા (પ્રકાશતા) હતા.
संदर्भ में
६और हम अख़मीरी रोटी के दिनों के बाद फिलिप्पी से जहाज पर चढ़कर पाँच दिन में त्रोआस में उनके पास पहुँचे, और सात दिन तक वहीं रहे।
७सप्ताह के पहले दिन जब हम रोटी तोड़ने के लिये इकट्ठे हुए, तो पौलुस ने जो दूसरे दिन चले जाने पर था, उनसे बातें की, और आधी रात तक उपदेश देता रहा।
८जिस अटारी पर हम इकट्ठे थे, उसमें बहुत दीये जल रहे थे।
९और यूतुखुस नाम का एक जवान खिड़की पर बैठा हुआ गहरी नींद से झुक रहा था, और जब पौलुस देर तक बातें करता रहा तो वह नींद के झोंके में तीसरी अटारी पर से गिर पड़ा, और मरा हुआ उठाया गया।
१०परन्तु पौलुस उतरकर उससे लिपट गया , और गले लगाकर कहा, “घबराओ नहीं; क्योंकि उसका प्राण उसी में है।” (1 राजा. 17:21)
