प्रेरितों के काम २४:३
“इसको हम हर जगह और हर प्रकार से धन्यवाद के साथ मानते हैं।प्रेरितों के काम २४:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 24:3
- we accept it in all ways and in all places, most excellent Felix, with all thankfulness.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૨૪:૩
- તેથી અમે સર્વ પ્રકારે આપના ખૂબ આભારી છીએ.
संदर्भ में
१पाँच दिन के बाद हनन्याह महायाजक कई प्राचीनों और तिरतुल्लुस नामक किसी वकील को साथ लेकर आया; उन्होंने राज्यपाल के सामने पौलुस पर दोषारोपण किया।
२जब वह बुलाया गया तो तिरतुल्लुस उस पर दोष लगाकर कहने लगा, “हे महाप्रतापी फेलिक्स, तेरे द्वारा हमें जो बड़ा कुशल होता है; और तेरे प्रबन्ध से इस जाति के लिये कितनी बुराइयाँ सुधरती जाती हैं।
३“इसको हम हर जगह और हर प्रकार से धन्यवाद के साथ मानते हैं।
४परन्तु इसलिए कि तुझे और दुःख नहीं देना चाहता, मैं तुझ से विनती करता हूँ, कि कृपा करके हमारी दो एक बातें सुन ले।
५क्योंकि हमने इस मनुष्य को उपद्रवी और जगत के सारे यहूदियों में बलवा करानेवाला, और नासरियों के कुपंथ का मुखिया पाया है।
