प्रेरितों के काम ५:३३
यह सुनकर वे जल उठे, और उन्हें मार डालना चाहा।प्रेरितों के काम ५:३३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 5:33
- But they, when they heard this, were cut to the heart, and were determined to kill them.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૫:૩૩
- આ સાંભળીને તેઓનાં મન વીંધાઈ ગયા, અને તેઓએ તેમને મારી નાખવાનો નિર્ણય કર્યો.
संदर्भ में
३१उसी को परमेश्वर ने प्रभु और उद्धारकर्ता ठहराकर, अपने दाहिने हाथ से सर्वोच्च किया, कि वह इस्राएलियों को मन फिराव और पापों की क्षमा प्रदान करे। (लूका 24:47)
३२और हम इन बातों के गवाह हैं, और पवित्र आत्मा भी, जिसे परमेश्वर ने उन्हें दिया है, जो उसकी आज्ञा मानते हैं।”
३३यह सुनकर वे जल उठे, और उन्हें मार डालना चाहा।
३४परन्तु गमलीएल नामक एक फरीसी ने जो व्यवस्थापक और सब लोगों में माननीय था, महासभा में खड़े होकर प्रेरितों को थोड़ी देर के लिये बाहर कर देने की आज्ञा दी।
३५तब उसने कहा, “हे इस्राएलियों, जो कुछ इन मनुष्यों से करना चाहते हो, सोच समझ के करना।
