आमोस ७:३
इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”आमोस ७:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Amos 7:3
- The LORD relented concerning this. “It shall not be,” says the LORD.
- ગુજરાતી — આમોસ ૭:૩
- તેથી યહોવાહને આ વિષે પશ્ચાત્તાપ થયો. તેમણે કહ્યું, “હું તે થવા દઈશ નહિ.”
संदर्भ में
१परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और मैं क्या देखता हूँ कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ में टिड्डियाँ उत्पन्न कीं; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थी।
२जब वे घास खा चुकीं, तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, क्षमा कर! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कितना निर्बल है!”
३इसके विषय में यहोवा पछताया, और उससे कहा, “ऐसी बात अब न होगी।”
४परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूँ कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म होने लगा था।
५तब मैंने कहा, “हे परमेश्वर यहोवा, रुक जा! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कैसा निर्बल है।”
