दानिय्येल ४:२८
यह सब कुछ नबूकदनेस्सर राजा पर घट गया ।दानिय्येल ४:२८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Daniel 4:28
- All this came on the King Nebuchadnezzar.
- ગુજરાતી — દાનિયેલ ૪:૨૮
- આ બધું નબૂખાદનેસ્સાર રાજા સાથે બન્યું.
संदर्भ में
२६और उस वृक्ष के ठूँठे को जड़ समेत छोड़ने की आज्ञा जो हुई है, इसका अर्थ यह है कि तेरा राज्य तेरे लिये बना रहेगा; और जब तू जान लेगा कि जगत का प्रभु स्वर्ग ही में है, तब तू फिर से राज्य करने पाएगा।
२७इस कारण, हे राजा, मेरी यह सम्मति स्वीकार कर, कि यदि तू पाप छोड़कर धार्मिकता करने लगे, और अधर्म छोड़कर दीन-हीनों पर दया करने लगे, तो सम्भव है कि ऐसा करने से तेरा चैन बना रहे।”
२८यह सब कुछ नबूकदनेस्सर राजा पर घट गया ।
२९बारह महीने बीतने पर जब वह बाबेल के राजभवन की छत पर टहल रहा था, तब वह कहने लगा,
३०“क्या यह बड़ा बाबेल नहीं है, जिसे मैं ही ने अपने बल और सामर्थ्य से राजनिवास होने को और अपने प्रताप की बड़ाई के लिये बसाया है?”
