व्यवस्थाविवरण १५:३
परदेशी मनुष्य से तू उसे बरबस भरवा सकता है , परन्तु जो कुछ तेरे भाई के पास तेरा हो उसे तू बिना भरवाए छोड़ देना।व्यवस्थाविवरण १५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Deuteronomy 15:3
- Of a foreigner you may require it; but whatever of yours is with your brother, your hand shall release.
- ગુજરાતી — પુનર્નિયમ ૧૫:૩
- વિદેશીઓ પાસે તમે દેવું ભરપાઈ કરાવી શકો છો પરંતુ તારું લેણું જો તારા ભાઈ પાસે હોય તો તે જતું કર.
संदर्भ में
१“सात-सात वर्ष बीतने पर तुम छुटकारा दिया करना ,
२अर्थात् जिस किसी ऋण देनेवाले ने अपने पड़ोसी को कुछ उधार दिया हो, तो वह उसे छोड़ दे; और अपने पड़ोसी या भाई से उसको बरबस न भरवाए, क्योंकि यहोवा के नाम से इस छुटकारे का प्रचार हुआ है ।
३परदेशी मनुष्य से तू उसे बरबस भरवा सकता है , परन्तु जो कुछ तेरे भाई के पास तेरा हो उसे तू बिना भरवाए छोड़ देना।
४तेरे बीच कोई दरिद्र न रहेगा, क्योंकि जिस देश को तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके तुझे देता है, कि तू उसका अधिकारी हो, उसमें वह तुझे बहुत ही आशीष देगा।
५इतना अवश्य है कि तू अपने परमेश्वर यहोवा की बात चित्त लगाकर सुने, और इन सारी आज्ञाओं के मानने में जो मैं आज तुझे सुनाता हूँ चौकसी करे।
