व्यवस्थाविवरण २२:८
“जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना , ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।व्यवस्थाविवरण २२:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Deuteronomy 22:8
- When you build a new house, then you shall make a railing around your roof, so that you don’t bring blood on your house if anyone falls from there.
- ગુજરાતી — પુનર્નિયમ ૨૨:૮
- જયારે તમે નવું ઘર બાંધે ત્યારે તમારે અગાશીની ચારે ફરતે પાળ બાંધવી, કે જેથી ત્યાંથી કોઈ પડી ન જાય અને તમારા ઘર પર લોહીનો દોષ ન આવે.
संदर्भ में
६“यदि वृक्ष या भूमि पर तेरे सामने मार्ग में किसी चिड़िया का घोंसला मिले, चाहे उसमें बच्चे हों चाहे अण्डे, और उन बच्चों या अण्डों पर उनकी माँ बैठी हुई हो, तो बच्चों समेत माँ को न लेना;
७बच्चों को अपने लिये ले तो ले, परन्तु माँ को अवश्य छोड़ देना; इसलिए कि तेरा भला हो, और तेरी आयु के दिन बहुत हों।
८“जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना , ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।
९“अपनी दाख की बारी में दो प्रकार के बीज न बोना, ऐसा न हो कि उसकी सारी उपज, अर्थात् तेरा बोया हुआ बीज और दाख की बारी की उपज दोनों अपवित्र ठहरें।
१०बैल और गदहा दोनों संग जोतकर हल न चलाना।
