व्यवस्थाविवरण २३:१६
वह तेरे बीच जो नगर उसे अच्छा लगे उसी में तेरे संग रहने पाए; और तू उस पर अत्याचार न करना।व्यवस्थाविवरण २३:१६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Deuteronomy 23:16
- He shall dwell with you, among you, in the place which he shall choose within one of your gates, where it pleases him best. You shall not oppress him.
- ગુજરાતી — પુનર્નિયમ ૨૩:૧૬
- તમારાં નગરોમાંથી તેને જયાં પસંદ પડે ત્યાં રહેવા દેવો અને તમારે તેના પર જુલમ કરવો નહિ.
संदर्भ में
१४क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको बचाने और तेरे शत्रुओं को तुझ से हरवाने को तेरी छावनी के मध्य घूमता रहेगा, इसलिए तेरी छावनी पवित्र रहनी चाहिये, ऐसा न हो कि वह तेरे मध्य में कोई अशुद्ध वस्तु देखकर तुझ से फिर जाए।
१५“ जो दास अपने स्वामी के पास से भागकर तेरी शरण ले उसको उसके स्वामी के हाथ न पकड़ा देना;
१६वह तेरे बीच जो नगर उसे अच्छा लगे उसी में तेरे संग रहने पाए; और तू उस पर अत्याचार न करना।
१७“इस्राएली स्त्रियों में से कोई देवदासी न हो , और न इस्राएलियों में से कोई पुरुष ऐसा बुरा काम करनेवाला हो।
१८तू वेश्यापन की कमाई या कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।
