व्यवस्थाविवरण २४:२
और जब वह उसके घर से निकल जाए, तब दूसरे पुरुष की हो सकती है।व्यवस्थाविवरण २४:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Deuteronomy 24:2
- When she has departed out of his house, she may go and be another man’s wife.
- ગુજરાતી — પુનર્નિયમ ૨૪:૨
- અને જયારે તે સ્ત્રી તેના ઘરમાંથી નીકળી જાય પછી અન્ય પુરુષ સાથે લગ્ન કરવાની તેને છૂટ છે.
संदर्भ में
१“यदि कोई पुरुष किसी स्त्री को ब्याह ले, और उसके बाद उसमें लज्जा की बात पाकर उससे अप्रसन्न हो, तो वह उसके लिये त्यागपत्र लिखकर और उसके हाथ में देकर उसको अपने घर से निकाल दे। (मत्ती 5:31)
२और जब वह उसके घर से निकल जाए, तब दूसरे पुरुष की हो सकती है।
३परन्तु यदि वह उस दूसरे पुरुष को भी अप्रिय लगे, और वह उसके लिये त्यागपत्र लिखकर उसके हाथ में देकर उसे अपने घर से निकाल दे, या वह दूसरा पुरुष जिसने उसको अपनी स्त्री कर लिया हो मर जाए,
४तो उसका पहला पति, जिसने उसको निकाल दिया हो, उसके अशुद्ध होने के बाद उसे अपनी पत्नी न बनाने पाए क्योंकि यह यहोवा के सम्मुख घृणित बात है। इस प्रकार तू उस देश को जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके तुझे देता है पापी न बनाना।
