व्यवस्थाविवरण ३२:१६
उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उसमें जलन उपजाई ; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।व्यवस्थाविवरण ३२:१६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Deuteronomy 32:16
- They moved him to jealousy with strange gods. They provoked him to anger with abominations.
- ગુજરાતી — પુનર્નિયમ ૩૨:૧૬
- તેઓએ બીજા અજાણ્યા દેવોની પૂજા કરીને યહોવાહને ઈર્ષ્યા ઉત્પન્ન કર્યો; ઘૃણાસ્પદ કર્મોથી ઈશ્વરને ગુસ્સે કર્યા.
संदर्भ में
१४गायों का दही, और भेड़-बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूँ का उत्तम से उत्तम आटा भी खाया; और तू दाखरस का मधु पिया करता था।
१५“परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; तू मोटा और हष्ट-पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; तब उसने अपने सृजनहार परमेश्वर को तज दिया, और अपने उद्धार चट्टान को तुच्छ जाना।
१६उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उसमें जलन उपजाई ; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई।
१७उन्होंने पिशाचों के लिये जो परमेश्वर न थे बलि चढ़ाए, और उनके लिये वे अनजाने देवता थे, वे तो नये-नये देवता थे जो थोड़े ही दिन से प्रगट हुए थे, और जिनसे उनके पुरखा कभी डरे नहीं। (1 कुरि. 10:20)
१८जिस चट्टान से तू उत्पन्न हुआ उसको तू भूल गया, और परमेश्वर जिससे तेरी उत्पत्ति हुई उसको भी तू भूल गया है। (इब्रा. 1:2)
