सभोपदेशक ९:८
तेरे वस्त्र सदा उजले रहें, और तेरे सिर पर तेल की घटी न हो।सभोपदेशक ९:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ecclesiastes 9:8
- Let your garments be always white, and don’t let your head lack oil.
- ગુજરાતી — સભાશિક્ષક ૯:૮
- તારાં વસ્ત્રો સદા શ્વેત રાખ. અને તારા માથાને અત્તરની ખોટ કદી પડવા દઈશ નહિ.
संदर्भ में
६उनका प्रेम और उनका बैर और उनकी डाह नाश हो चुकी, और अब जो कुछ सूर्य के नीचे किया जाता है उसमें सदा के लिये उनका और कोई भाग न होगा।
७अपने मार्ग पर चला जा, अपनी रोटी आनन्द से खाया कर, और मन में सुख मानकर अपना दाखमधु पिया कर; क्योंकि परमेश्वर तेरे कामों से प्रसन्न हो चुका है।
८तेरे वस्त्र सदा उजले रहें, और तेरे सिर पर तेल की घटी न हो।
९अपने व्यर्थ जीवन के सारे दिन जो उसने सूर्य के नीचे तेरे लिये ठहराए हैं अपनी प्यारी पत्नी के संग में बिताना, क्योंकि तेरे जीवन और तेरे परिश्रम में जो तू सूर्य के नीचे करता है तेरा यही भाग है।
१०जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।
