इफिसियों ५:६
कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा न माननेवालों पर भड़कता है।इफिसियों ५:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ephesians 5:6
- Let no one deceive you with empty words, for because of these things the wrath of God comes on the children of disobedience.
- ગુજરાતી — એફેસીઓને પત્ર ૫:૬
- તમને વ્યર્થ વાતોથી કોઈ ભુલાવે નહિ; કેમ કે એવાં કામોને લીધે ઈશ્વરનો કોપ આજ્ઞાભંગ કરનારા પર આવે છે.
संदर्भ में
४और न निर्लज्जता, न मूर्खता की बातचीत की, न उपहास किया , क्योंकि ये बातें शोभा नहीं देती, वरन् धन्यवाद ही सुना जाए।
५क्योंकि तुम यह जानते हो कि किसी व्यभिचारी, या अशुद्ध जन, या लोभी मनुष्य की, जो मूर्तिपूजक के बराबर है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में विरासत नहीं।
६कोई तुम्हें व्यर्थ बातों से धोखा न दे; क्योंकि इन ही कामों के कारण परमेश्वर का क्रोध आज्ञा न माननेवालों पर भड़कता है।
७इसलिए तुम उनके सहभागी न हो।
८क्योंकि तुम तो पहले अंधकार थे परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, अतः ज्योति की सन्तान के समान चलो।
