निर्गमन २०:९
छः दिन तो तू परिश्रम करके अपना सब काम-काज करना;निर्गमन २०:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Exodus 20:9
- You shall labor six days, and do all your work,
- ગુજરાતી — નિર્ગમન ૨૦:૯
- છ દિવસ તમારે તમારાં બધાં કામકાજ કરવાં, પરંતુ સાતમો દિવસ વિશ્રામવાર તો તમારા ઈશ્વર યહોવાહનો છે.
संदर्भ में
७“तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा।
८“तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना ।
९छः दिन तो तू परिश्रम करके अपना सब काम-काज करना;
१०परन्तु सातवाँ दिन तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये विश्रामदिन है। उसमें न तो तू किसी भाँति का काम-काज करना, और न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न कोई परदेशी जो तेरे फाटकों के भीतर हो।
११क्योंकि छः दिन में यहोवा ने आकाश और पृथ्वी, और समुद्र, और जो कुछ उनमें है, सब को बनाया, और सातवें दिन विश्राम किया; इस कारण यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया।
