निर्गमन ४०:४
और मेज को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना।निर्गमन ४०:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Exodus 40:4
- You shall bring in the table, and set in order the things that are on it. You shall bring in the lamp stand, and light its lamps.
- ગુજરાતી — નિર્ગમન ૪૦:૪
- મેજને અંદર લાવીને તેના પર પાત્રો ગોઠવજે અને દીવી લાવીને તેના પર દીવાઓ સળગાવજે.
संदर्भ में
२“पहले महीने के पहले दिन को तू मिलापवाले तम्बू के निवास को खड़ा कर देना।
३और उसमें साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीचवाले पर्दे की ओट में कर देना।
४और मेज को भीतर ले जाकर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना।
५और साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।
६और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार के सामने होमवेदी को रखना।
