यहेजकेल १८:५
“जो कोई धर्मी हो, और न्याय और धर्म के काम करे,यहेजकेल १८:५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ezekiel 18:5
- “But if a man is just, and does that which is lawful and right,
- ગુજરાતી — હઝકિયેલ ૧૮:૫
- કેમ કે જો કોઈ માણસ ન્યાયી હશે, તે ન્યાયીપણા તથા પ્રામાણિકપણે ચાલશે.
संदर्भ में
३प्रभु यहोवा यह कहता है कि मेरे जीवन की शपथ, तुम को इस्राएल में फिर यह कहावत कहने का अवसर न मिलेगा।
४देखो, सभी के प्राण तो मेरे हैं ; जैसा पिता का प्राण, वैसा ही पुत्र का भी प्राण है; दोनों मेरे ही हैं। इसलिए जो प्राणी पाप करे वही मर जाएगा।
५“जो कोई धर्मी हो, और न्याय और धर्म के काम करे,
६और न तो पहाड़ों के पूजा स्थलों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आँखें उठाई हों; न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो, और न ऋतुमती के पास गया हो,
७और न किसी पर अंधेर किया हो वरन् ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन् भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
