यहेजकेल ३०:३
क्योंकि वह दिन अर्थात् यहोवा का दिन निकट है; वह बादलों का दिन, और जातियों के दण्ड का समय होगा।यहेजकेल ३०:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ezekiel 30:3
- For the day is near, even the LORD’s day is near. It will be a day of clouds, a time of the nations.
- ગુજરાતી — હઝકિયેલ ૩૦:૩
- તે દિવસ, એટલે યહોવાહનો દિવસ નજીક છે. તે મેઘોમય દિવસ છે, તે પ્રજાઓ માટે આફતનો દિવસ થશે.
संदर्भ में
१फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
२“हे मनुष्य के सन्तान, भविष्यद्वाणी करके कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हाय, हाय करो, हाय उस दिन पर!
३क्योंकि वह दिन अर्थात् यहोवा का दिन निकट है; वह बादलों का दिन, और जातियों के दण्ड का समय होगा।
४मिस्र में तलवार चलेगी, और जब मिस्र में लोग मारे जाएँगे, तब कूश में भी संकट पड़ेगा, लोग मिस्र को लूट ले जाएँगे, और उसकी नींवें उलट दी जाएँगी।
५कूश, पूत, लूद और सब दोगले, और कूब लोग, और वाचा बाँधे हुए देश के निवासी , मिस्रियों के संग तलवार से मारे जाएँगे।
