यहेजकेल ४५:१६
इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।यहेजकेल ४५:१६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ezekiel 45:16
- “All the people of the land shall give to this offering for the prince in Israel.
- ગુજરાતી — હઝકિયેલ ૪૫:૧૬
- દેશના બધા લોકોએ ઇઝરાયલના સરદારને આ હિસ્સો આપવો.
संदर्भ में
१४तेल का नियत अंश कोर में से बत का दसवाँ अंश हो; कोर तो दस बत अर्थात् एक होमेर के तुल्य है, क्योंकि होमेर दस बत का होता है।
१५इस्राएल की उत्तम-उत्तम चराइयों से दो-दो सौ भेड़-बकरियों में से एक भेड़ या बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएँ अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएँ जिससे उनके लिये प्रायश्चित किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
१६इस्राएल के प्रधान के लिये देश के सब लोग यह भेंट दें।
१७पर्वों, नये चाँद के दिनों, विश्रामदिनों और इस्राएल के घराने के सब नियत समयों में होमबलि, अन्नबलि, और अर्घ देना प्रधान ही का काम हो। इस्राएल के घराने के लिये प्रायश्चित करने को वह पापबलि, अन्नबलि, होमबलि, और मेलबलि तैयार करे।
१८“परमेश्वर यहोवा यह कहता है: पहले महीने के पहले दिन को तू एक निर्दोष बछड़ा लेकर पवित्रस्थान को पवित्र करना।
