यहेजकेल ५:३
तब इनमें से थोड़े से बाल लेकर अपने कपड़े की छोर में बाँधना।यहेजकेल ५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ezekiel 5:3
- You shall take a small number of these and bind them in the folds of your robe.
- ગુજરાતી — હઝકિયેલ ૫:૩
- પણ તેઓમાંથી થોડી સંખ્યામાં વાળ લઈને તારી બાયમાં બાંધ.
संदर्भ में
१“हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाई के उस्तरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मुँण्ड़ डाल; तब तौलने का काँटा लेकर बालों के भागकर।
२जब नगर के घिरने के दिन पूरे हों, तब नगर के भीतर एक तिहाई आग में डालकर जलाना; और एक तिहाई लेकर चारों ओर तलवार से मारना ; और एक तिहाई को पवन में उड़ाना, और मैं तलवार खींचकर उसके पीछे चलाऊँगा।
३तब इनमें से थोड़े से बाल लेकर अपने कपड़े की छोर में बाँधना।
४फिर उनमें से भी थोड़े से लेकर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएँ; तब उसी में से एक लौ भड़ककर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।
५“प्रभु यहोवा यह कहता है: यरूशलेम ऐसी ही है; मैंने उसको अन्यजातियों के बीच में ठहराया, और वह चारों ओर देशों से घिरी है।
