गलातियों ६:३
क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आपको कुछ समझता है, तो अपने आपको धोखा देता है।गलातियों ६:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Galatians 6:3
- For if a man thinks himself to be something when he is nothing, he deceives himself.
- ગુજરાતી — ગલાતીઓને પત્ર ૬:૩
- કેમ કે જયારે કોઈ પોતે નજીવો હોવા છતાં, હું મોટો છું, એવું ધારે છે, તો તે પોતાને છેતરે છે.
संदर्भ में
१हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को सम्भालो, और अपनी भी देख-रेख करो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।
२तुम एक दूसरे के भार उठाओ , और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।
३क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आपको कुछ समझता है, तो अपने आपको धोखा देता है।
४पर हर एक अपने ही काम को जाँच ले , और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा।
५क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।
