उत्पत्ति १६:१०
और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “ मैं तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा , यहाँ तक कि बहुतायत के कारण उसकी गिनती न हो सकेगी।”उत्पत्ति १६:१० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 16:10
- The LORD’s angel said to her, “I will greatly multiply your offspring, that they will not be counted for multitude.”
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૧૬:૧૦
- વળી ઈશ્વરના દૂતે તેને કહ્યું, “હું તારો વંશ ઘણો વધારીશ. તારા વંશમાં અસંખ્ય સંતાનો થશે.”
संदर्भ में
८“हे सारै की दासी हागार, तू कहाँ से आती और कहाँ को जाती है?” उसने कहा, “मैं अपनी स्वामिनी सारै के सामने से भाग आई हूँ।”
९यहोवा के दूत ने उससे कहा, “अपनी स्वामिनी के पास लौट जा और उसके वश में रह।”
१०और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “ मैं तेरे वंश को बहुत बढ़ाऊँगा , यहाँ तक कि बहुतायत के कारण उसकी गिनती न हो सकेगी।”
११और यहोवा के दूत ने उससे कहा, “देख तू गर्भवती है, और पुत्र जनेगी; तू उसका नाम इश्माएल रखना; क्योंकि यहोवा ने तेरे दुःख का हाल सुन लिया है।
१२और वह मनुष्य जंगली गदहे के समान होगा, उसका हाथ सब के विरुद्ध उठेगा, और सब के हाथ उसके विरुद्ध उठेंगे; और वह अपने सब भाई-बन्धुओं के मध्य में बसा रहेगा।”
