उत्पत्ति १७:२
मैं तेरे साथ वाचा बाँधूँगा, और तेरे वंश को अत्यन्त ही बढ़ाऊँगा।”उत्पत्ति १७:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 17:2
- I will make my covenant between me and you, and will multiply you exceedingly.”
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૧૭:૨
- પછી હું મારો કરાર મારી તથા તારી વચ્ચે કરીશ અને તારા વંશને ઘણો જ વધારીશ.
संदर्भ में
१जब अब्राम निन्यानवे वर्ष का हो गया, तब यहोवा ने उसको दर्शन देकर कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ; मेरी उपस्थिति में चल और सिद्ध होता जा।
२मैं तेरे साथ वाचा बाँधूँगा, और तेरे वंश को अत्यन्त ही बढ़ाऊँगा।”
३तब अब्राम मुँह के बल गिरा और परमेश्वर उससे यह बातें करता गया,
४“देख, मेरी वाचा तेरे साथ बंधी रहेगी, इसलिए तू जातियों के समूह का मूलपिता हो जाएगा।
