उत्पत्ति ३६:७
क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी , कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके।उत्पत्ति ३६:७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 36:7
- For their substance was too great for them to dwell together, and the land of their travels couldn’t bear them because of their livestock.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૩૬:૭
- તેણે આમ કર્યું કેમ કે તેઓની સંપત્તિ એટલી બધી હતી કે તેઓ એકસાથે રહી શકે તેમ ન હતું. જે દેશમાં તેઓ રહેતા હતા ત્યાં તેઓનાં જાનવરોને લીધે તેઓને કોઈ આશરો ન મળ્યો.
संदर्भ में
५और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया, एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए।
६एसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय किया था, लेकर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
७क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी , कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके।
८एसाव जो एदोम भी कहलाता है, सेईर नामक पहाड़ी देश में रहने लगा।
९सेईर नामक पहाड़ी देश में रहनेवाले एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली यह है
