उत्पत्ति ८:३
और एक सौ पचास दिन के पश्चात् जल पृथ्वी पर से लगातार घटने लगा।उत्पत्ति ८:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 8:3
- The waters continually receded from the earth. After the end of one hundred fifty days the waters receded.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૮:૩
- જળપ્રલય શરૂ થયાના એકસો પચાસ દિવસો પછી પૃથ્વી પરથી ધીરે ધીરે પાણી ઓસરવા લાગ્યું.
संदर्भ में
१परमेश्वर ने नूह और जितने जंगली पशु और घरेलू पशु उसके संग जहाज में थे, उन सभी की सुधि ली : और परमेश्वर ने पृथ्वी पर पवन बहाई, और जल घटने लगा।
२गहरे समुद्र के सोते और आकाश के झरोखे बंद हो गए; और उससे जो वर्षा होती थी वह भी थम गई।
३और एक सौ पचास दिन के पश्चात् जल पृथ्वी पर से लगातार घटने लगा।
४सातवें महीने के सत्रहवें दिन को, जहाज अरारात नामक पहाड़ पर टिक गया।
५और जल दसवें महीने तक घटता चला गया, और दसवें महीने के पहले दिन को, पहाड़ों की चोटियाँ दिखाई दीं।
