उत्पत्ति ९:४
पर माँस को प्राण समेत अर्थात् लहू समेत तुम न खाना । (व्यव. 12:23)उत्पत्ति ९:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 9:4
- But flesh with its life, that is, its blood, you shall not eat.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૯:૪
- પણ તેનું માંસ તમારે જીવ એટલે લોહી સહિત ન ખાવું.
संदर्भ में
२तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।
३सब चलनेवाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसे तुम को हरे-हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसे ही तुम्हें सब कुछ देता हूँ। (उत्प. 1:29,30)
४पर माँस को प्राण समेत अर्थात् लहू समेत तुम न खाना । (व्यव. 12:23)
५और निश्चय मैं तुम्हारा लहू अर्थात् प्राण का बदला लूँगा: सब पशुओं, और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूँगा; मनुष्य के प्राण का बदला मैं एक-एक के भाई-बन्धु से लूँगा।
६जो कोई मनुष्य का लहू बहाएगा उसका लहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है। (लैव्य. 24:17)
